फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teach in amicable atmosphere

सौहार्द पूर्ण वातावरण में करें पठन- पाठन

Thu, 03 Dec 2020 08:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Teach in amicable atmosphere
मिर्जापुर। जिला के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चल रहे तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन में संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल ने सभी उपस्थित नवनियुक्त शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल डॉ. कामता पाल ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षक पठन पाठन में सौहार्द बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालय में समय से आएं तथा समय से विद्यालय छोड़ें। विद्यालय में अपने सहयोगियों प्रधानाध्यापक व छात्र छात्राओं के साथ सौहार्द पूर्ण व्यवहार रखें तथा विषय से संबंधित विषय वस्तु का अध्ययन कर लें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने सभी प्रशिक्षु तथा संदर्भ दाताओं को धन्यवाद के साथ- साथ विशेष रूप से संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने बहुमूल्य समय में से कुछ समय नवनियुक्त शिक्षकों को मार्गदर्शन हेतु प्रदान किया। इस अवसर पर जनता जनता इंटर कॉलेज बरेवा के प्रधानाचार्य संतोष सिंह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता यादव, बापू उपरौध इंटर कालेज लालगंज के प्रधानाचार्य धर्मजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed