फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teach children to follow traffic rules

बच्चों के दे यातायात नियमों का पालन करने की शिक्षा

Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teach children to follow traffic rules
मिर्जापुर। नगर के पांडेयपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रतिवर्ष की तरह यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. अरुण कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या रीतू भंडारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों से यातायात संबंधी प्रश्न पूछा और उनको पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रभात राय ने सड़क सुरक्षा के फोर ई नियम इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इंफोर्समेंट और इमरजेंसी के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्कूल में भी यातायात नियमों के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करने पर हादसों से बचा जा सकता है। बच्चे स्कूल से आते-जाते समय सड़क दोनों ओर वाहनों को देखने के बाद पार करें। स्कूली बच्चे छुट्टी होने पर दोस्तों के साथ घर जाते समय सड़क को घेर लेते हैं। इससे हादसे का खतरा रहता है। ऐसा न करा करें। आगे-पीछे होकर साइकिल चलाया करें। सीओ यातायात ने कहा कि प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शिक्षा अवश्य देनी चाहिए। कहा कि बच्चे इस बात की शपथ लें कि वह अपने अभिभावकों को भी बिना हेलमेट के दो पहिया और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन न चलाने दें। विद्यालय के प्रबंधक अनंत राज भंडारी ने धन्यवाद ज्ञापन और संचालन यातायात निरीक्षक विपिन कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed