{"_id":"681d04a154336bb8470c2c3b","slug":"tavera-rider-killed-in-collision-with-trailer-seven-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133449-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रेलर की टक्कर से टवेरा सवार की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रेलर की टक्कर से टवेरा सवार की मौत, सात घायल
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास बुधवार की रात तिलक चढ़ाकर सोनभद्र लौट रहे लोगों की टवेरा पर सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में टवेरा सवार आठ लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया, जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के थौली गांव निवासी राजेश की बेटी का तिलक लेकर परिवार के लोग बुधवार को भटौली गांव के जिवती मवैया गांव आए थे। रात में तिलक का कार्यक्रम पूरा होने के बाद आठ लोग टवेरा से घर लौट रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास सामने से ट्रेलर ने टवेरा में टक्कर मार दी।
हादसे में टवेरा सवार सभी घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर आई, जहां डाक्टर ने विजय कुमार दुबे (50) निवासी गड़मा पनौली घोरावल सोनभद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हरिकृष्ण पांडेय (45), अवधेश पांडेय (44), अनुराग उपाध्याय (26) को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।