फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take strict action against absent doctors

अनुपस्थित चिकित्सकों पर कठोर कार्रवाई करें

Sat, 16 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against absent doctors
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक राकेश प्रकाश सिंह ने शासन की विकास योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने प्राथमिकता कार्यक्रमों से संबंन्धित बिन्दुओं पर प्रगति समीक्षा, कानून व्यवस्था, कर करेत्तर, राजस्व वसूली, नगर विकास, सिचाई, सड़को का निर्माण व मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यो के प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जिला अस्पतालों सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आकस्मिक निरीक्षण करें। कहा कि अनुपस्थित चिकित्सकों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्राथमिक शिक्षा की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष छात्रो की उपस्थिति सुनिश्चित कराये। गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण, आश्रय स्थलो में रह रहे जानवरो का चिकित्सीय परीक्षण एवं उनका उपचार, भूसा की उपलब्धतता सुनिश्चित करने के साथ ही दान दाताओं से भूसा दान की भी अपील किया गया। बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि निर्माणाधीन सरकारी भवनो के पूर्ण होने पर तथा उनके द्वारा बिजली कनेक्शन हेतु धनराशि जमा करने पर तत्काल विद्युत कनेक्शन किया जाय।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कहा कि नहरो की सफाई व मरम्मत कार्य मनरेगा के अन्तर्गत प्रस्ताव बनाकर किया जाय। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में जान्हवी होटल के सामने लगभग 100 मीटर सड़क निर्माण कराने तथा जिला पंचायत द्वारा एक अवशेष सड़क को अविलम्ब पूर्ण कराने का निर्देश दिया। पूर्वान्चल निधि के 13 कार्य की निविदा प्रक्रिया प्रगति पर बताया गया। सेतु निगम के द्वारा निर्माणाधीन जिले में चार सेतुओ के सापेक्ष एक पूर्ण, भदोही में 10 सेतु निर्माण के सापेक्ष एक कार्य पूर्ण तथा सोनभद्र में दो दीर्घ सेतु निर्माण के सापेंक्ष एक भी पूर्ण नहीं है, पर मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया गया कि श्रमिकों व मशीनो की संख्या बढ़ाये कार्य में तेजी जाये। कृषि विभाग, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, अल्पसंख्यक विभाग पिछड़ा वर्ग महिला कल्याण, मत्स्य विभाग, जल निगम की भी समीक्षा की गयी। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन की समीक्षा की गई।मत्स्य संवर्धन के लिये कार्य योजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में छात्रवृत्ति, आईसीडीएस ग्राम्य विकास की भी समीक्षा की गयी। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में भदोही जनपद सबसे खराब 10 जनपदों में छठवें स्थान पर है जो आपत्तिजनक हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास में भी जनपद भदोही सबसे खराब 10 जनपदों में आठवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग व नगर विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कर करेत्तर में स्टाम्प रजिस्टेऊशन एवं आबकारी में मिर्जापुर व भदोही का लक्ष्य पूर्ण न होने नाराजगी व्यक्त करते हुये शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। राजस्व वादो के निस्तारण के दौरान भू माफियाओ तथा अतिक्रमणकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। रिक्त खनन पट्टों के आवंटन एवं खनन माफियाओ के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अंत में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर, भू माफिया, दर्ज एफआईआर के सापेक्ष कार्रवाई, महिला अपराध के आदि के बारे में विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रवीण कुमार लक्षकार, भदोही आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर संतोष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, भदोही, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र मिश्र, वन संरक्षक, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र व भदोही के अलावा के अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed