फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take quick action on fire information

आग लगने की सूचना पर करें त्वरित कार्रवाई

Fri, 25 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Take quick action on fire information
पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस आरके विश्वकर्मा ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ पथरहिया स्थित फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस ने सर्वप्रथम फायर स्टेशन पर गार्द की सलामी ली। इसके बाद अग्निशमन कार्यालय, वाचरूम, बैरक, भोजनालय और परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त अग्निशमन वाहनों के संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। कार्यालय में आने वाले सूचना रजिस्टर को देखा। आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने और आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वर्तमान समय में फैले कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के संबंध में निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed