फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action against rumour mongers: IG

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें : आईजी

Sat, 25 Apr 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Take action against rumour mongers: IG
पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने रेंज के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें आगामी होमगार्ड परीक्षा -2026 को शांति व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफाॅमों की सतत निगरानी करने को कहा। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। आईजी ने निर्देश दिया कि पिछले 10 वर्षों में चोरी, लूट, व अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब व अवैध शस्त्र रखने वालों व क्रय विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। होमगार्ड परीक्षा-2026 को शुचितापूर्ण संपन्न कराने को कहा। कहा कि कहीं से भी फर्जीवाड़े की सूचना प्राप्त हो तो वैधानिक कार्रवाई की जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए। जनपद में यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed