फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Take action against fake teachers

फर्जी अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करें

Tue, 30 Aug 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Take action against fake teachers
जिला पंचायत सभागार में सोमवार को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के बीएसए को फर्जी अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कराएं और फर्जी अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एडी बेसिक डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर में विभाग से संबंधित योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण की संख्या बढ़ाने की बजाय विद्यालयों में जाकर बच्चों को पढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। उन्होंने विद्यालयों में फर्नीचर की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। यह भी कहा कि विद्यालयों में पेयजल, शौचालय व चहारदीवारी की व्यवस्था अवश्य हो। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का भुगतान करने की भी हिदायत दी। बैठक में बीएसए मिर्जापुर गौतम प्रसाद, भदोही भूपेंद्र नारायण सिंह, मंडलीय समन्वयक राकेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed