फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   TA against appointment through Gem portal

जेम पोर्टल से नियुक्ती पर विफरे टीए

Wed, 24 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
TA against appointment through Gem portal
मिर्जापुर। जेम पोर्टल से हो रहे नियुक्ति के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दुसरे दिन बुधवार को भी सिटी ब्लाक मुख्यालय पर तकनीकी सहायकों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान मझवां विधायक व खंड विकास अधिकारी सिटी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तकनीकि सहायक अंशुुमान पांडेय ने कहा शासन के नियमानुसार दस वर्ष पहले से समस्त टीए मात्र अल्प मानदेय पर पूरे कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा कर रहे हैं। शासन की ओर से एक सरकारी कर्मचारी की भांति कार्य कराने के बावजूद सरकारी भत्तो का लाभ देने के बजाय जेम पोर्टल (सुविधादाता) के अधीन कर अधिकारों का हनन किया जा रहा है। अमर बहादुर सिंह ने कहा बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए इसका विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में कमलनाथ गिरी, शंभूनाथ दुबे, कन्हैयालाल मौर्य, अवधेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, बृजेश कुमार, दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लालगंज। विकास खंड कार्यालय के सामने बुधवार को जेम पोर्टल के विरोध में तकनीकी सहायकों ने प्रदर्शन किया। कहा कि इससे रोजगार पर असर पड़ेगा। विकास खंड कार्यालय के सामने तकनीकी सहायक सीताराम गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा, शंभू प्रसाद पांडेय, चंद्र प्रकाश तिवारी आदि ने जेम पोर्टल का विरोध किया। कहा कि जेम पोर्टल से मनरेगा योजना प्रभावित होगी और इससे जुड़े रोजगार व कर्मचारियों का नुकसान होगा। कहा कि मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में तकनीकी सहायक और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि जेम पोर्टल का विरोध इसीलिए किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान तकनीकी सहायकों ने कहा कि उन लोगों ने कोविड-19 के दौरान अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया था। ऐसे में जेम पोर्टल तकनीकी सहायकों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed