फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Symptoms of dengue found in 16 people in the searched area in 12 days

12 दिन में छानबे क्षेत्र में 16 लोगों में मिले डेंगू के लक्षण

Fri, 21 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of dengue found in 16 people in the searched area in 12 days
विकास खंड छानबे में भी डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। बारह दिनों में 16 लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने से लोग चिंतित हैं। बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि से पीड़ित लोग सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निजी चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्र ने बताया कि यदि अस्पताल में डेढ़ सौ रोगी आ रहे हैं तो उसमें 50 बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य रोगों की जांच कराई जा रही है। डेंगू पीड़ित मरीजों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया जा रहा है। बारह दिनों में 44 रोगियों की हुई डेंगू जांच में 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि दस्तक अभियान चल रहा है। गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रामीणों को मच्छरदानी लगाकर सोने तथा घरों के आसपास जल भराव नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल में गैस की दवा को छोड़कर लगभग हर दवा उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बुखार आने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक को दिखाकर दवा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed