फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Swimmer drowned

तैराक की डूबकर मौत , हत्या का आरोप

Sat, 29 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Swimmer drowned
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के अचीतपुर निवासी तैराक युवक का शुक्रवार की दोपहर बरईपुर स्थित कैलाश आश्रम के पास तालाब में शव मिलने से परिजनो में कोहराम मच गया। कुशल तैराक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अचीतपुर निवासी 30 वर्षीय राजू चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया टेंगरा मोड़ वाराणसी में पान की दुकान खोल रखा था। दोपहर में घर खाना खाने आया था। उसके साथ आए चार दोस्तो के साथ घुमने चला गया। कुछ देर बाद चारो मित्र यह कहकर चले गए कि राजू तालाब में स्नान कर रहा है। कुछ देर बाद घर वालो को पता चला कि राजू तालाब में डूब गया है। तालाब में जाल फेंक कर शव खोजने का प्रयास किया गया लेकिन बहुत देर बाद शव तालाब के किनारे ही मिल गया। शव देखते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक को दो बहने का इकलौता भाई था। मृतक को डेढ़ वर्ष की एक पुत्री है। मृतक की बहन ने बताया कि राजू को तैरना आता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सवाल खड़ा गया। परिजनों ने बताया कि उसका शव तालाब से बाहर आया तो वह पैंट पहने हुए था। राजू के मित्र झूठ बोलकर क्यों भाग गए। मौके पर पहुंची नरायनपुर पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। नरायनपुर चौकी प्रभारी श्यामधर सिंह ने बताया कि वह फिसल कर गहरे तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

दादा के दसवें पर बंधी में नहाने गए किशोरी की मौत
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटी नुनौटी गांव स्थित बंधी में शनिवार को दादा के दसवें पर नहाते समय डूबकर किशोर की मौत हो गई। परिजनों को घंटो बाद किशोर के बंधी में डूबने की जानकारी हुई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी मोहन कुमार परिवार के साथ बाहर रहता है। 10 दिन पूर्व पिता की मृत्यु होने पर वह घर आया था। शनिवार को पिता का दसवां था। परिवार के लोग गांव में स्थित बंधी पर सुबह नहाने गए थे। परिवार के लोगों के साथ ही मोहन कुमार का 12 वर्षीय पुत्र धीरज भी गया था। जो कुछ देर बाद बंधी पर नजर नहीं आया। लोगों ने सोचा कि वह घर चला गया होगा। बंधी पर बाल बनवाने व नहाने के बाद परिवार के लोग दोपहर दो बजे जब घर पहुंचे तो धीरज दिखाई नहीं दिया। लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया लेकिन वह कही नहीं मिला। इसके बाद घर में उसके गायब हो जाने की चर्चा होने लगी। इसी दौरान एक छोटा बच्चा परिवार के लोगों को बंधी के पास ले गया और बंधी में डूबने का इशारा किया। इसके बाद तत्काल परिजन उसे बंधी में तलाशना शुरू कि, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन किशोर के शव को बंधी से निकालने के बाद पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक किशोर तीन बहनों में एक भाई था़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed