फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Suspicious youth found at railway station admitted in hospital

अस्पताल में ही भर्ती है रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध मिला युवक

Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Suspicious youth found at railway station admitted in hospital
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर शुक्रवार की सुबह घायलावस्था में मिला संदिग्ध युवक पूछताछ में कुछ नहीं बता रहा। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर भी उसे स्वस्थ करार दे चुके हैं। इसके बाद भी वह जीआरपी को पूछताछ में कोई जानकारी नहीं दे रहा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे के करीब एक 34 वर्षीय युवक प्लेटफार्म नंबर दो पर डिप्टी एसएस के कमरे में घुस गया। इस पर कर्मचारियों ने उससे बात की तो वह अंग्रेजी में बात कर रहा था। बाहरी युवक समझ कर कर्मचारियों ने सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी थानाध्यक्ष हरिशरण सिंह ने युवक से पूछताछ की। पर कोई बात स्पष्ट तरीके से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद एलआईयू और अन्य खुफिया विभाग के लोगों ने उससे अकेले कमरे में ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद भी उसने सिर्फ अपना नाम श्रीकांत और मां का नाम श्रीदेवी बताया। वह अपने निवास स्थान के बारे में नहीं बता रहा है। जीआरपी ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच और उपचार के बाद डाक्टर ने उसे स्वस्थ बताया। अब वह सड़क हादसे में घायल होने की बात कह रहा है। जीआरपी प्रभारी हरिशरण सिंह यादव ने बताया कि युवक अस्पताल में भर्ती है। वह अपने बारे में कुछ नहीं बता रहा है। अब वह सड़क हादसे में घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed