फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   suspicious death of tractor driver

Mirzapur News: ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध मौत

Sun, 30 Apr 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
suspicious death of tractor driver
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा निवासी ट्रैक्टर चालक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी संतोष पासवान (45) करीब 20 साल से ट्रैक्टर चला कर जीविकोपार्जन कर रहे थे। वे एक सप्ताह पहले सोनभद्र में निर्माणाधीन सड़क के कार्य के लिए गए थे। शुक्रवार को दोपहर में सीने में दर्द होने के बाद उन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से मिर्जापुर अथवा वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए रात में मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतोष के भाई शिवबली ने बताया कि दोपहर में सीने में दर्द होने की बात बताई गई थी। मंडलीय अस्पताल ले जाने पर मुंह से खून आ रहा था और चेहरा काला पड़ गया था। पोस्टमार्टम से मौत के कारण का पता चल सकेगा। प्रभारी देहात कोतवाली डीपी यादव ने बताया कि अस्पताल में मृत अवस्था में पहुंचे थे। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed