फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Suspicious death of married woman, accused of killing and hanging her body

Mirzapur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या कर शव फंदे में लटकाने का आरोप

Fri, 20 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, accused of killing and hanging her body
कटरा कोतवाली क्षेत्र के नकहरा नई बस्ती में बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वाले फंदे में लटककर जाने देने की बात कह रहे हैं, जबकि मायके वालों ने गला दबाकर हत्या कर शव फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विंध्याचल के विरोही गांव निवासी भुआल शर्मा ने अपने पुत्री काजल (20) की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के करहवा नई बस्ती निवासी बंशी शर्मा के साथ 21 मई 2022 को की थी। बंशी घर के पास ही नई बस्ती में सैलून चलाता है। बुधवार की शाम काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने कमरे में फंदे में लटककर जान दे दी। उसे फंदे से उतारकर एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन

उधर, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना था कि शाम को सूचना दी गई कि काजल की मौत हो गई है। उसके ससुुराल जाकर देखा गया तो उसके गले पर निशान था। आरोप लगाया कि काजल की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे फंदे में लटका दिया गया है। पहले सिर्फ मौत की बात बताई गई, परंतु गले में निशान के बारे में पूछने पर बताया गया कि उसने फंदे में लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायका वालों ने आरोप लगाया कि पति हत्या करने के बाद दुकान पर चला गया। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि पहले विवाहिता अपने मायके गई थी। उसका पिता उसके पति के साथ दुकान पर काम करते थे। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed