{"_id":"6211336c8a03954e513e7b48","slug":"suspicious-death-of-a-young-man-who-went-to-a-friend-s-house-to-take-a-bike-accused-of-murder-mirzapur-news-vns639316581","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लेने दोस्त के घर गए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लेने दोस्त के घर गए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के सिंधोरा गांव में शुक्रवार देर शाम को दोस्त के साथ उसके रिश्तेदार के घर पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के सिर में चोट लगी है, उसके नाक से खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस और उसके परिजनों को दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों मृतक को बाइक देने के लिए बुलाने वाले युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। एसपी ने वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कर मामले की जांच का निर्देश दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जिगनौड़ी गांव निवासी विशाल पटेल (24) छविराम सिंह ट्रैक्टर चलाता था। चुनार के मंगरहा गांव निवासी युवक से उसकी दोस्ती थी। युवक विशाल की बाइक लेकर गया था। वह बाइक देने के लिए विशाल को बुलाया था। शुक्रवार की रात को विशाल युवक के रिश्तेदार के घर मृत अवस्था में मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विशाल के परिजन और पुलिस को सूचना दिया। विशाल के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नीलम पटेल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि युवक का घर पर आना-जाना था। 15 दिन पहले वह उसके पति की बाइक लेकर गया था। 17 फरवरी की शाम को सात बजे फोन कर अपने घर चुनार के मंगरहा बाइक देने के लिए बुलाया। अगले दिन शुक्रवार को उसके पति नहीं आए तो युवक से फोन पर बात किया तो उसने बताया कि तबीयत खराब है। उसके घर पर सो रहे है। आशंका होने पर उसके घर गए तो पति नहीं मिले। फोन करने पर बताया कि कहीं चले गए है। रात को उसके पति का शव पड़री के सिंधोरा घाट युवक के रिश्तेदार के घर पर मिला।
आरोप लगाया कि विपक्षियों ने अपने साथियों के साथ उसके पति की मारपीट कर हत्या कर दिया है। पत्नी के आरोप पर पुलिस अधीक्षक ने वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष माधव सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।