फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Suspected death of laborer, family demands an FIR to register

Mirzapur News: मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की

Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Suspected death of laborer, family demands an FIR to register
कछवां। थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी एक मजदूर की वाराणसी के मिर्जामुराद थाने के पूरे गांव में रविवार की शाम भवन निर्माण के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी लक्ष्मण यादव ने बताया कि उनका पुत्र रवि यादव (26) रविवार को वाराणसी के मिर्जामुराद थाने के पूरे गांव में एक भवन के निर्माण के लिए मजदूरी करने गया था। मोबाइल फोन पर सूचना मिली की पुत्र की तबीयत खराब हो गई है। भवन निर्माण स्थल पर पहुंचे तो वहां सभी मिस्त्री और मजदूर जा चुके थे। जिस फोन नंबर से सूचना दी गई थी, उस पर फोन करने पर अस्पताल बुलाया गया। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने फोन से सूचना देने वाले से जानकारी ली तो बताया गया कि रवि की मौत हो चुकी है। उसका शव ट्रामा सेंटर वाराणसी में रखवाया गया है। रवि की ससुराल ट्रामा सेंटर वाराणसी के पास है। ससुराल वालों ने ट्रामा सेंटर पहुंच कर उसकी शिनाख्त की। पिता लक्ष्मण ने चेतावनी दी कि जब तक मिर्जामुराद थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी, पोस्टमार्टम कराने नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed