फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Susceptible booths concern

अतिसंवेदनशील बूथों की फिक्र

Mon, 09 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Susceptible booths concern
गांवों में डीएम

विज्ञापन
जिलाधिकारी कंचन वर्मा व पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने रविवार को लालगंज व हलिया थाना क्षेत्रों में स्थित अतिसंवेदनशील  पांच मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने को कहा। कहा कि कोई धमकाने या प्रलोभन देने का प्रयास करता है उसकी तत्काल शिकायत करें।

 
चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी और एसपी ने बूथों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। रविवार को वह लालगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज, भसौड़ बलाय तथा हलिया के वामी, बेलन बरौधा, रेही गांव अतिसंवेदनशील बूथों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था व केंद्रों की स्थिति के बारे में वहां के ग्रामीणों से जानकारी ली। उनकी समस्या को सुना। लोगों से कहा कि चुनाव में किसी प्रकार का दबाव, धमकी व प्रलोभन मिले तो तत्काल पुलिस व प्रशासन को अवगत कराएं।

विज्ञापन

 

कहीं अवैध शराब बन रही हो या जुआ हो रहा हो तो पुलिस को अवगत कराएं। एसएमएस से सूचना दें। सूचना को पुलिस गुप्त रखते हुए आरोपी पर कार्रवाई करेगी। जिन मतदान केंद्रों पर वोटिंग का प्रतिशत कम था,वहां के लोगों से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक मतदान करें। किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो सौ नंबर या मेरे सीयूजी पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं। भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा दी गई सूचना को गुप्त रख कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थानेदारों से क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed