फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Survey will be conducted in 829 schools of the district

Mirzapur News: जिले के 829 विद्यालयों में होगा सर्वे

Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Survey will be conducted in 829 schools of the district
मिर्जापुर। जिले के 829 विद्यालयों में तीन नवंबर को परख, राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण का आयोजन किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत जिले में भी यह सर्वे होगा। इसमें कक्षा तीन, छह व नौ के विद्यार्थियों की भाषा व गणित की योग्यता का आंकलन किया जाएगा। ओएमआर शीट पर इस सर्वेक्षण में प्राप्त डाटा भरे जाएंगे।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान प्रश्न का जवाब विद्यार्थी ओएमआर शीट पर बने गोले को काला कर देंगे। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र होंगे। चिह्नित किए गए प्रत्येक विद्यालय के 30 विद्यार्थी इस सर्वेक्षण में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालयों का चयन पहले से ही करके राज्य स्तर से भेजा गया है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को पहले से ही ओएमआर शीट भरवाने के तरीके की जानकारी दी गई है। ओएमआर शीट पर शुरू में विद्यार्थी अपना नाम व अन्य विवरण दर्ज करेंगे। प्रत्येक ओएमआर शीट पर विद्यालय का यू-डायस कोड अनिवार्य रूप से लिखना होगा। जिले के नोडल अधिकारी उप शिक्षा निदेशक कोमल यादव ने बताया कि यह एक प्रकार का सर्वे है, जिसमें विद्यार्थियों की योग्यता का आंकलन किया जाएगा। सर्वेक्षण की शुचिता के लिए सभी अधिकारी संंबंधित विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed