फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Survey begins in Dangarkhedi after 50 years; new land record paves the way for development.

Mirzapur News: 50 साल बाद डांगरखेड़ी में शुरू हुआ सर्वे, नई खतौनी बनी तो खुला विकास का रास्ता

Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Survey begins in Dangarkhedi after 50 years; new land record paves the way for development.
- अब किसानों को मिल सकेगा फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम डांगरखेड़ी में वर्ष 1979 से अभिलेखीय त्रुटियों के कारण रुका सर्वे कार्य आखिरकार शुरू हो गया। 50 साल बाद नई आधार खतौनी तैयार होने से गांव के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर लंबे समय से लंबित मामले का समाधान करते हुए 50 दिनों में अभिलेखों का परीक्षण कर आधार खतौनी तैयार कराई गई। ग्राम डांगरखेड़ी वर्ष 1979 से अभिलेखीय त्रुटि के कारण बिना खतौनी के ही संचालित हो रहा था। सर्वे कार्य प्रारंभ करना कठिन था, क्योंकि बंदोबस्त 1375 फसली और पुनरीक्षित खतौनी में अभिलेख दर्ज थे। इसी दौरान मई 2026 में एसडीएम गुलाब चंद्र को सहायक अभिलेख अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला। उन्होंने तत्काल ग्राम डांगरखेड़ी में सर्वे जन चौपाल की। जन चौपाल में ग्रामीणों की मौजूदगी में पुरानी खतौनी का खाता-दर-खाता सत्यापन कराया गया। बंदोबस्त अभिलेख, मानचित्र तथा पुराने और नए गाटा नंबरों का मिलान कर 1375 फसली के आधार पर अनंतिम खतौनी तैयार की गई, जो अब सर्वे प्रक्रिया का आधार बनेगी।
विज्ञापन

सहायक अभिलेख अधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि डांगरखेड़ी गांव को राजस्व परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाने का अनुरोध भेजा गया है। पोर्टल पर गांव के ऑनलाइन होते ही वर्ष 1979 से हुए बैनामों का नामांतरण तथा मृतक खातेदारों के उत्तराधिकारियों का नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed