फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sunshine, melting and cooling remained intact

खिली धूप, गलन व ठंडक रहा बरकरार

Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sunshine, melting and cooling remained intact
मिर्जापुर। धूप निकलने से शुक्रवार की सुबह लोगों को ठंड से थोड़ी बहुत राहत मिली। धूप सेंकने के लिए लोग छतों, पार्कों व घर के बाहर बैठे रहे। शाम ढलते ही फिर से गलन बढ़ने से लोग ठिठुर उठे। खिलकर धूप निकलने और मौसम साफ होने से लोगों की दिनचर्या पर पड़ा। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही चहल-पहल बनी रही। रमईपट्टी, सिविल लाइन, रामबाग, वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, घंटाघर, त्रिमोहानी, बसनई बाजार, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, इमामबाड़ा आदि बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ बढ़ने से दुकानदार खुश दिखे। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं हैं। तापमान में गिरावट से ठंड, गलन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed