फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Summary revision campaign of voter list from 9th

Mirzapur News: मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान नौ से

Wed, 23 Oct 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Summary revision campaign of voter list from 9th
मिर्जापुर। एक जनवरी 2025 को 18 साल की उम्र पूरी करने वालों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए नौ नवंबर से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक कर अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत नौ 10 नवंबर के अलावा 23 व 24 नवंबर को दावा तथा आपत्तियां लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि मझवा विधानसभा की खाली सीट के लिए उपचुनाव के कारण वहां विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। बाकी चार विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर छह जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए बूथ लेवल एजेंट की तैनाती कराने को कहा। बैठक में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद, भाजपा के चंद्रांशु गोयल, कांग्रेस के छोटेखान, आम आदमी पार्टी के प्रो. बी. सिंह, बसपा के अब्दुल समद राईन, सपा के झल्लूराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed