फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sucide

पत्नी से नाराज पति व परिजन से नाराज किशोर ने फंदे पर लटककर दी जान

Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
sucide
लालगंज। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में वृहस्पतिवार की रात एक युवक व किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दिया। मेढरा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक पत्नी से किसी बात से नाराज होकर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया तो सौरेह गांव में इंटर का 17 वर्षीय छात्र परिजनों से नाराज होकर आम के पेड़ पर लटककर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मेढ़रा गांव निवासी 26 वर्षीय मोनू पांडेय का वृहस्पतिवजार की रात पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद देर रात मोनू अपने कमरे के छत पर लगे हूक में साड़ी का फंदा फंसा कर उसमें लटक गया। सुबह मोनू कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन परेशान हो गए। झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना में लालगंज थाना के सौरेह गांव में हुई। क्षेत्र निवासी इंटर के छात्र 17 वर्षीय चंद्रशेखर पाल पुत्र रामधनी पाल ने वृहस्पतिवार की शाम किसी बात से नाराज होकर घर से डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित आम के पेड़ में शर्ट का फंदा बनाकर लटक गया। बताया जा रहा है कि घर में विवाद होने के बाद वह वृहस्पतिवार की शाम को घर छोड़कर निकल गया था। सुबह तक परिजनों को जानकारी नहीं हुई। सुबह एक राहगीर ने पेड़ पर शव लटकने की सूचना दी। सूचना पर परिजन दौड़कर पहुंचे तो देखा चंद्रशेखर फंदे से लटक रहा था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed