फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Subtraction in the district on the river, relief likely

जिले में गंगा घटाव पर, राहत मिलने की संभावना

Fri, 26 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 26 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Subtraction in the district on the river, relief likely
नगर के पक्काघाट स्थित चौक पर आया गंगा का पानी। - फोटो : mirzapur
जिले में 16 अगस्त से लगातार बढ़ रही गंगा जन्माष्टमी के दिन गुरुवार की सुबह से घटने लगी। शाम पांच बजे तक गंगा का जलस्तर 78.430 मीटर पर आ गया। हालांकि खतरे के निशान 77.724 से अभी भी गंगा ऊपर बह रही हैं। एक सेंटीमीटर की रफ्तार से घट रहे जलस्तर की जानकारी होने पर अधिकारियों व ग्रामीणों  ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



बता दें कि एक सप्ताह से जिले भर में तबाही मचाने के बाद जन्माष्टमी के दिन गंगा धीरे धीरे शंात होने लगी। हालांकि खतरे के निशान 77.724 सेंटीमीटर से अभी भी गंगा ऊपर बह रही है।
विज्ञापन



गुरुवार की सुबह से घट रही गंगा बुधवार की रात दस बजे तक 78.550 सेंटीमीटर तक पहुंच गई थी। लेकिन जैसे ही जन्माष्टमी के दिन की सुबह हुई वैसे ही गंगा शांत होनेे लगी और उनके जलस्तर में लगातार गिरावट आने लगी। सुबह करीब आठ बजे  जलस्तर घट कर 78.490 हो गया। दोपहर एक बजे तक यह और घट कर 78.460 हो गया। शाम पांच बजे तो काफी घट गई और 78.430 जलस्तर नीचे पहुंच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सेंटीमीटर की रफ्तार से घट रही गंगा की जानकारी होने पर जिले के आला अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं एक सप्ताह से दिन रात खतरे की आशंका जताते हुए जाग रहे छानबे, कोन, सिटी, मझवां, पहाड़ी, सीखड़, नरायनपुर तथा जमालपुर ब्लाकों  के लोगों ने दिल की धड़कनें सामान्य होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed