फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sub-Inspector from Ahraura goes missing from Lucknow; missing person report filed.

Mirzapur News: अहरौरा निवासी दरोगा लखनऊ से लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector from Ahraura goes missing from Lucknow; missing person report filed.
वाराणसी में मिली लोकेशन, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

11 अगस्त को ऑफिस जाने के लिए बोलकर घर से निकले थे
पत्नी भी दरोगा, दोनों की लखनऊ में है तैनाती
अहरौरा, मिर्जापुर। नगर पालिका अहरौरा के मिश्रान निवासी दरोगा आनंद मिश्रा 11 अगस्त को लखनऊ स्थित आवास से कार्यालय जाने के लिए निकलने के बाद से लापता हैं। खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में उनकी लोकेशन वाराणसी में मिली है।
आनंद की पत्नी अंजली मिश्रा सरोजनी नगर थाने में दरोगा हैं। परिजनों ने बताया कि अपने लखनऊ स्थित आवास से वह यह कहकर सिविल ड्रेस में निकले कि ऑफिस जा रहे हैं, लेकिन न तो ऑफिस पहुंचे और न ही घर लौटे। उनका मोबाइल भी बंद है। इसके बाद पत्नी अंजली मिश्रा ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

अंजली मिश्रा ने अहरौरा स्थित घर पर सूचना दी और सरोजनी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस के साथ परिजन भी दरोगा की तलाश में जुटे हैं। लखनऊ से वाराणसी में मोबाइल सर्विलांस के जरिये लोकेशन मिलने के बाद लखनऊ पुलिस वाराणसी में खोजबीन कर रही है। लापता दरोगा आनंद मिश्रा के भाई कल्याण मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। खोजबीन की जा रही है। परिजन परेशान हैं। कल्याण मिश्रा ने बताया कि आनंद मिश्रा इंदिरा नगर थाने में नियुक्त हैं। पति-पत्नी और बच्चे साथ-साथ रहते हैं। दरोगा आनंद मिश्रा की लोकेशन वाराणसी के लंका स्थित किसी होटल में मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह कमरा छोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed