फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students study hard, government will help

टीबी के 20 मरीजों को डीएम ने लिया गोद

Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students study hard, government will help
मझवां ब्लाक अंतर्गत क्रिश्चियन हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी ने टीबी के 100 मरीजों के कंबल का वितरण करने के साथ 20 टीबी से प्रभावित मरीजों को गोद लिया। कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने कछवां क्रिश्चियन हॉस्पिटल के प्रबंधक से संपर्क कराया।
विज्ञापन

डीएम ने टीबी रोग से प्रभावित गरीब मरीजों को कछवां नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर पंधारी यादव व कछवां आइस एंड कोल्ड स्टोरेज, सीबी मार्ट के मालिक शीतल प्रसाद गुप्ता द्वारा उपलब्ध खाद्य एवं अन्य सामग्री का पैकेट उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2025 तक टीबी को समाप्त करने के सपने को पूरा करना है। कहा कि हम सभी के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम है। समाज के अन्य लोगों को भी टीबी रोगियों के लिए इसी प्रकार सहयोग में आगे आना चाहिए। जिससे इस रोग को देश से पूर्ण रूप से समाप्त किया जा सके। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. यूएन सिंह ने कहाकि सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं मिलकर यदि इसको समाप्त करने के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो इस इस जानलेवा बीमारी पर विजय हम सभी अवश्य प्राप्त कर लेंगे। हॉस्पिटल प्रबंधक शंकर रामचंद्र ने कहा कि मझवां ब्लाक को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाने में हर स्तर से सहयोग किया जाता रहेगा। क्षय विभाग के सतीश यादव ने स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क उपलब्ध जांच व इलाज की सुविधा के साथ-साथ रोगी मिलने के स्थिति में सरकार द्वारा दिए जा रहे 500 प्रति माह लाभ दिलाने में सहयोगी बने। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डा. सीबी पटेल, क्षय विभाग के दुर्गेश कुमार रावत, प्रदीप कुमार, शमीम अहमद, शीतल प्रसाद गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed