फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students started strike for student union elections

Mirzapur News: छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने शुरू किया धरना

Fri, 30 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Students started strike for student union elections
भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने के लिए बृहस्पतिवार को छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। छात्रनेताओं का कहना था कि छात्र संघ चुनाव की घोषणा होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित सभा में छात्र नेताओं का कहना था कि इस शिक्षा सत्र का आधे से अधिक समय बीत गया है, लेकिन छात्रसंघ चुनाव अब तक नहीं कराया गया। यदि अभी चुनाव नहीं कराया गया तो कुछ महीने बाद यह सत्र खत्म हो जाएगा। उनका कहना था कि इसके पहले सोमवार को भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया था। जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया था।
विज्ञापन

छात्रनेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन से अविलंब छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना था कि छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर बुधवार को भी प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में शुभम गुप्ता, अभिषेक सोनकर, धीरज कुमार मौर्य, प्रभाकर मौर्य, रोहित कुमार मौर्य, अजीत सिंह, दीपक यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed