फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   students started agitation

बिनानी में छात्रों ने शुरू किया अनशन

Thu, 24 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 24 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
भरुहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज में छात्रों ने मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में अनशन शुरु किया। छात्रसंघ अध्यक्ष श्याम अचल यादव ने अनशन के दौरान कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैंटीन व्यवस्था को तत्काल बहाल किया जाए। वहीं छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए तीन पुस्तकें दी जाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर को वाई फाई युक्त बनाया जाए। कहा कि कक्षा में प्रकाश और माइक की व्यवस्था के साथ ही वाचनालय का संचालन समुचित करें। अनशनकारी छात्रों की मांग है कि वाचनालय में अध्ययन करने की सुविधा नि:शुल्क व्यवस्था बहाल किया जाए। साथ ही छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए वाहन व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। महाविद्यालय में पठन-पाठन सुचारु रूप से संचालन के लिए बाहरी और अराजक तत्वों के परिसर में प्रवेेश पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


पहले दिन श्याम अचल यादव, संदीप कुमार मौर्य, रवि कुमार बिंद और विशाल केशरी ने अनशन किया। अनशनकारी छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक अनशन अनवरत चलता रहेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज व जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान आयुष यादव, शिवम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed