{"_id":"6aa06518ec8957f1f1051e16","slug":"students-should-spread-greenery-and-conserve-the-environment-through-tree-plantation-vice-chancellor-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-160838-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थी फैलाएं हरियाली : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थी फैलाएं हरियाली : कुलपति
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण के समय उपस्थित कुलपति प्रो. शोभा गौड़, ब्रह्म
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि पौधरोपण कर विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण के साथ हरियाली फैलाएं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। पौधरोपण कार्यक्रम से पूर्व ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा की प्रमुख बिंदु दीदी ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को ध्यान व आध्यात्मिक एकाग्रता का प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, आत्मानुशासन तथा संतुलित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते, बल्कि मानव जीवन, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम से पहले प्रो. शोभा गौड़ ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख बिंदु दीदी सहित संस्थान के सभी उपस्थित सदस्यों को अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्टील प्लांट गैलेंट इस्पात लिमिटेड चुनार के महाप्रबंधक निखिल कुमार, परीक्षा नियंत्रक हरीश चंद, कुलसचिव राम नारायण, शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. भवभूति मिश्र, केबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रविंद्र द्विवेदी, स्नेहलता द्विवेदी, प्रो. नम्रता मिश्रा, प्रो. कुलदीप पांडेय, नवनियुक्त शिक्षक डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. आशुतोष राय, डॉ. विभा रानी सिंह, डॉ. अतुल किशोर शाही, डॉ. विजय कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।