{"_id":"5845b5a34f1c1be259448322","slug":"students-limbs-heavily-beaten-and-hanged-from-brer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ पैर बंधवाकर छात्र को पीटा और बड़ेर से टंगवा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ पैर बंधवाकर छात्र को पीटा और बड़ेर से टंगवा दिया
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में एक शिक्षक ने छोटी सी गलती पर छात्र के हाथ पैर बंधवाकर उसे बड़ेर से लटका दिया। छात्र जब बेहोश होने लगा, तब उसे उतारा। छात्र की गलती केवल इतनी थी कि पुस्तक के कवर पेज पर उसने अपना नाम लिख दिया था। बच्चे को बडेर से टांगने की जानकारी पर ग्रामीण स्कूल पहुंचे तो शिक्षक भाग निकला।
गढ़वा में एक निजी स्कूल में सुनील नाम का छात्र कक्षा में बैठकर अपनी एक पुस्तक के कवर पर अपना नाम लिखने लगा। इसी बीच अध्यापक पहुंच गया और छात्र द्वारा पुस्तक पर नाम लिखते देखकर आग बबूला हो गए। छात्र को बुलाकर उसका हाथ पैर रस्सी से बंधवाकर उसकी पिटाई करने लगा। छात्र दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की गुहार लगाता रहा लेकिन शिक्षक ने उसकी एक न सुनी और पिटाई करने के बाद उसे विद्यालय की बडे़र से टंगवा दिया। कुछ देर बाद उसकी आंखें लाल होने लगी और वह बेहोश होने लगा तो लोगों ने उसे नीचे उतरवाया। इसकी खबर जब गांव में लगी तो घरवाले आक्रोशित हो गए। विद्यालय पहुंच तो अध्यापक फरार हो गया।