फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students getting upset due to undeclared power cut

अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हो रहे विद्यार्थी

Mon, 09 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students getting upset due to undeclared power cut
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी बिजली की अघोषित कटौती की समस्या से परेशान हो रहे हैं। हालांकि विद्युत विभाग का दावा है कि आपूर्ति सामान्य है लेकिन दिन के समय होने वाली कटौती से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में वर्तमान में 1806 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें लगभग 314587 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शासन की ओर से सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक का समय पठन- पाठन के लिए निर्धारित हुआ है। आमतौर पर सुबह के समय वैसे भी वातावरण सामान्य रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे भी सुबह के समय गर्मी कम होती है लेकिन दिन के चढ़ने के साथ ही तपिश बढ़ती जाती है। इसी में जब बिजली कट जाती है तो वह कोढ़ में खाज का काम करती है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में पंखे आदि की पूरी व्यवस्था की गई है लेकिन विद्युत कटौती का कोई उपचार नहीं है। जिले में इस समय 1200 प्राथमिक, 398 कंपोजिट एवं 208 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। 1027 विद्यालयों पर बकाया है नौ करोड़ जिले के 1027 परिषदीय विद्यालयों पर विद्युत विभाग का नौ करोड़ 18 लाख रुपये बकाया है। हालांकि विद्यालयों के विद्युत बिलों का भुगतान ग्राम पंचायत से किया जाता है। लेकिन विद्युत विभाग के अभियंताओं का दावा है कि किसी भी विद्यालय की बिजली काटी नहीं गई है। सभी को विद्युतापूर्ति की जा रही है। एक अप्रैल 2018 के बाद के विद्यालयों के सभी विद्युत बिलों का भुगतान ग्राम पंचायत से किया जाता है। लेकिन उस बिल को बीएसए से प्रतिहस्ताक्षरित होना आवश्यक है। - अरविंद कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed