फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students demonstrated talent in wrestling competition

कुश्ती प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Thu, 13 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated talent in wrestling competition
श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को स्कूल स्तरीय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक और बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में कुल छह क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे ने फीता काट कर कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कुश्ती देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने पहलवानों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। बालक सीनियर वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में लाखन नगर क्षेत्र, 61 किलो भार वर्ग में संदीप यादव नगर क्षेत्र, 65 किलो भार वर्ग में विजय यादव गंगा क्षेत्र ने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।
विज्ञापन

इसी तरह बालक जूनियर वर्ग के 45 किलो भार वर्ग में अमित कुमार अदलहाट क्षेत्र, 48 किलो भार वर्ग में अमित यादव गंगा क्षेत्र, 51 किलो भार वर्ग में शेषनाग यादव अदलहाट क्षेत्र, 55 किलो भार वर्ग में अमरजीत नगर क्षेत्र, 60 किलो में चंदन यादव गंगा क्षेत्र, 65 किलो में आर्यन नगर क्षेत्र, 71 किलो में बलदाऊ यादव अदलहाट क्षेत्र व 80 किलो भार वर्ग में स्वतंत्र पांडेय नगर क्षेत्र ने विरोधियों को परास्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग के 35 किलो भार वर्ग में रमेश यादव गंगा क्षेत्र एवं 52 किलो भार वर्ग में आदित्य यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। बालिका प्रतियोगिता के 50 किलो भार वर्ग में नेहा नगर क्षेत्र, 58 किलो भार वर्ग में साक्षी अदलहाट एवं 53 किलो भार वर्ग में सपना गंगा क्षेत्र ने मुकाबला जीतकर परचम लहराया।

कुश्ती प्रतियोगिता में केशव सिंह एवं सतीश चंद्र सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान गिरीश चंद्र सिंह, नवीन पांडेय, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद पाठक, सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed