फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students created ruckus on the school

विद्यालय पर छात्रों ने काटा बवाल

Mon, 02 Aug 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students created ruckus on the school
चुनार।सीबीएसई दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट डॉ सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी के छात्रों ने सोमवार को विद्यालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार को निकले परीक्षा परिणाम में विद्यालय के तीन दर्जन से अधिक छात्र- छात्राओं को उम्मीद से कम नंबर प्राप्त हुए जिससे वह आहत हुए थे। परिणाम स्वरूप सोमवार की सुबह विद्यालय खुलने के बाद वे पहुंचे और शोर शराबा करने के साथ जमकर बवाल शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में पढाने वाले शिक्षक के बच्चे या वह बच्चे जो विद्यालय के शिक्षक के यहां कोचिंग करते थे ।उन्हें अच्छे नंबर दिये गये, चाहे वह पढ़ने में चाहे कमजोर ही क्यों न रहा हो लेकिन जो बच्चें मेहनत कर तैयारी किये थे। उन्हें कम अंक दिये गये। छात्र सौरभ सिंह ने बताया कि उन्हें 65 प्रतिशत अंक मिले हैं जबकि हाईस्कूल परीक्षा में उन्होंने अच्छा अंक हासिल किया था। निलेश कुमार ने बताया कि उसे 60 प्रतिशत ही अंक मिले जबकि पिछली कक्षाओं में उसे बेहतर अंक मिले थे।वहीं छात्र प्रियांशु का कहना था कि इंटर की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक मिले जबकि हाईस्कूल परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। विद्यालय के प्रिसिंपल डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि सीबीएसई द्वारा निर्धारित फार्मूले के आधार पर अंक दिये गये हैं। यदि किसी भी परीक्षार्थी को अपने अंकों को लेकर संशय है तो वह पुन: परीक्षा के लिए सीबीएसई पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed