फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students appeared in semester examinations

Mirzapur News: सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल हुए विद्यार्थी

Fri, 19 Jan 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Students appeared in semester examinations
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार को स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। सेमेस्टर परीक्षाएं तीन सत्रों में आयोजित की गईं।
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं का आरंभ मंगलवार से ही होना था, लेकिन अधिक ठंड की वजह से उस दिन की सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थगित कर दिया था। बृहस्पतिवार को केबी काॅलेज में बीएससी तृतीय और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं क्रमश: दूसरे और तीसरे सत्र में आयोजित की गईं। इसमें दूसरे सत्र में 255 तथा तीसरे सत्र में 92 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम सत्र में कोई परीक्षा नहीं थी। इसी प्रकार जीडी बिनानी पीजी काॅलेज, केएमपीजी काॅलेज और विंध्यवासिनी महाविद्यालय में भी सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की गईं। केबी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. एके सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। इसी प्रकार महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज और अन्य जगहों पर यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। प्री बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से ही शुरू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed