फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student riding a bicycle crushed by trailer, dies

Mirzapur News: साइकिल सवार छात्र को ट्रेलर ने कुचला, मौत

Tue, 14 Jan 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Student riding a bicycle crushed by trailer, dies
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के अमोई हाईवे पर सोमवार को कोचिंग जा रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरे छात्र को की ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

किशोर के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाया-बुझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के वीरपुर निवासी रामधनी सोनकर बाइक मिस्त्री हैं। उनकी भुजवा चौकी के पास दुकान है। उनका बेटा शिवा सोनकर (15) बरियारपट्टी स्थित ज्योति मौर्या इंटर कालेज में कक्षा सात में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बंद होने की वजह से वह दोपहर में साइकिल से अमोई स्थित कोचिंग में पढ़ने जा रहा था। घर से एक किमी दूर हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी।
हादसे में छात्र सड़क पर गिरा और की ट्रेलर के चपेट में आकर कुचलने से मौके पर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
आसपास के लोगों की भी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर तीन बहनों के बीच इकलौता बड़ा भाई था।

शिवा की मौत से परिवार के लोग बदहवास हो गए। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हुई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed