फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student falls from train near Jivanathpur, dies

Mirzapur News: जिवनाथपुर के पास ट्रेन से गिरा छात्र, मौत

Sun, 07 Sep 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Student falls from train near Jivanathpur, dies
चुनार क्षेत्र के जिवनाथपुर के पास दिल्ली से बिहार बीपीएससी की परीक्षा देने के लिए घर लौट रहा छात्र शु्क्रवार की शाम ट्रेन से गिर गया।
विज्ञापन

इससे उसकी मौत हो गई। उसका सामान आरा बिहार पहुंच गया। वहां समान मिलने पर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी।
बिहार के कैमुर जिला भभुआ निवासी सुधीर पाल (25) दिल्ली में रहकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 12 और 13 सितंबर को बिहार में बीपीएससी की परीक्षा थी। इसके लिए सुधीर पाल ट्रेन से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

जिवनाथपुर के पास ट्रेन से वह गिर गया। सुधीर के पिता विनोद पाल ने बताया कि बेटा डेढ़ वर्ष से दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बीपीएससी की परीक्षा देने के लिए घर आ रहा था। इस दौरान पुत्र ट्रेन से गिर गया। उसका सामान ट्रेन से आरा पहुंच गया। वहां पर जीआरपी ने सामान मिलने पर टैबलेट से मिले नंबर से फोन कर सूचना दी कि ट्रेन में सामान मिला है। मिर्जापुर की ओर एक युवक ट्रेन से गिरा है। उसकी शिनाख्त कर लें। जिसके बाद आकर पुत्र की शिनाख्त की। सुधीर में बड़ा था। छोटा बेटा सुशील एयरफोर्स में इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed