{"_id":"613c75cf8ebc3e35e94a5185","slug":"student-dies-due-to-drowning-in-canal-while-going-to-coaching-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: कोचिंग जा रहे छात्र की नहर में डूबकर मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: कोचिंग जा रहे छात्र की नहर में डूबकर मौत, मचा कोहराम
Sat, 11 Sep 2021 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:54 PM IST
सार
छात्र अपने घर से कोचिंग के लिए निकला था, रास्ते में वह शौच के लिए रुका था। अचानक उसका पैर फिसल गया और नहर में चला गया।
विज्ञापन
छात्र की नहर में डूबकर मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक छात्र की नहर में डूबने से मौतो हो गई। वह कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी करन(18) पुत्र अजय गुप्ता अपने घर से कोचिंग पढ़ने जाने के लिए साइकिल से निकला था। इस दौरान छात्र गांव में स्थित जरगो नहर के किनारे शौच के लिए रुका। इस दौरान जरगो नहर में अचानक से छात्र का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किशोर को नहर से बाहर निकाला। उसे तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन