{"_id":"5e5961cd8ebc3ef3ea5fefe0","slug":"student-dies-due-to-dcm-collision-mirzapur-news-vns513376673","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से हाईस्कूल के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से हाईस्कूल के छात्र की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव के पास गुरुवार की शाम को सड़क पार करते समय डीसीएम की टक्कर से हाईस्कूल का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र निवासी साबिर रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। उनको तीन पुत्र हैं। दूसरे नंबर का पुत्र 16 वर्षीय साहिल गांव के ही शीतल बाल निकेतन में हाईस्कूल का छात्र था। वह हाईस्कूल की चार बार परीक्षा दे चुका था। बृहस्पतिवार की शाम को वह घर के पास सड़क पार कर रहा था, तभी मिर्जापुर की ओर से जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दिया। इससे साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
किसी तरह परिजन स्थानीय लोगों की मदद उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में देर रात हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।