फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student commits suicide after being scolded for studies

मिर्जापुर: पढ़ाई के लिए डांटने पर छात्र ने कर ली खुदकुशी, सुबह कमरे में जाकर उठाया खौफनाक कदम

Wed, 28 Oct 2020 12:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 28 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide after being scolded for studies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बजहां गांव में पढ़ाई के लिए परिजनों की डांट पड़ने सेे नाराज छात्र ने मंगलवार की सुबह कमरे फंदे से लटककर कर जान दे दी।  क्षेत्र निवासी विजययानंद सिंह का 19 वर्षीय पुत्र शाश्वत सिंह कछवां क्रिश्चियन इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। शाश्वत दो भाइयों में बड़ा था।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पढ़ाई के लिए उसे डांटा गया था, पर किसी को क्या पता था कि वह फंदे से लटक कर जान दे देगा। सुबह उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक उसके बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटकता दिखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed