फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strong sunshine, hot winds cause temperature to reach 40 degrees

Mirzapur News: तेज धूप, गर्म हवाओं से 40 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 27 Mar 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Strong sunshine, hot winds cause temperature to reach 40 degrees
मिर्जापुर। तेज धूप और गर्म हवाएं चलने से बुधवार को फिर मौसम बदल गया। दोपहर में तो लू चलने का अहसास हुआ। इससे 24 घंटे में पांच डिग्री तापमान बढ़कर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। कड़ी धूप के कारण लोग परेशान रहे। वहीं, अभी तक सूनी पड़ीं पंखे, कूलर और एसी की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन

कड़ी धूप से खेतों में सब्जियों की खेती पानी के अभाव में सूखकर ऐंठ रही हैं। हर तीसरे दिन किसानों को फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। पिछले पांच दिनों में नौ डिग्री तापमान बढ़ गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके पहले 24 मार्च को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस था। 23 मार्च को अधिकतम 33 और न्यूनतम 16 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पहले 22 मार्च को अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था तो 21 मार्च को अधिकतम 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने कहा कड़ी धूप के कारण खेतों से नमीं तेजी से भाग रही है। ऐसे में सब्जियों के साथ गेहूं की पिछैती फसलों को नुकसान हो सकता है। हवा की गति को देखते हुए ही किसान फसलों की सिंचाई करें।

वहीं, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि अब कड़ी धूप होगी और हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed