फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strict monitoring of strong room 24 hours

Mirzapur News: स्ट्रांग रूम की 24 घंटे करें कड़ी निगरानी

Fri, 21 Feb 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Strict monitoring of strong room 24 hours
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारियों को परखने के लिए प्रयागराज की एडी बेसिक तनुजा त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को जिले के तीन विकास खंडों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी करने और सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लालगंज: एडी बेसिक ने लालगंज स्थित बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। यहां उन्होंने परीक्षा से जुड़ी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक ने ऑनलाइन माध्यम से स्ट्रांग रूम की स्थिति को जांचा और परीक्षा केंद्रों पर छात्र संख्या एवं परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने छानबे के गुलाब कली इंटर कॉलेज, महाशक्ति इंटर कॉलेज, सम्राट अशोक इंटर कॉलेज, मान माधव इंटर कॉलेज, भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और दीप नारायण इंटर कॉलेज का भी दौरा किया।
विज्ञापन

यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ धर्मजीत सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्ट्रांग रूम के साथ संकलन केंद्र भी स्थापित किया गया है। एडी बेसिक ने संकलन केंद्र में रखे गए रिकॉर्ड की जांच की और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जितेंद्र मनोज और सहायक केंद्राध्यक्ष शशि भारती आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed