{"_id":"6285466fa88b711d8b1d19e3","slug":"strict-action-will-be-taken-against-ineligible-people-mirzapur-news-vns6542619175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्र लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्र लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
अपात्र यदि अंत्योदय अथवा पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाकर नि:शुल्क राशन का लाभ ले रहे हैं तो सावधान रहें। जांच में अपात्र मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी है। आपूर्ति विभाग ने वर्तमान में ऐसे सभी कार्ड धारकों को अवसर दिया है कि वे यदि पात्रता की शर्तों को पूरी नहीं करते हैं और राशनकार्ड बनवा लिए हैं, तो वे जल्द अपना राशनकार्ड विभागीय कार्यालय में सरेंडर कर दें, अन्यथा जांच में अपात्र मिलने पर चावल के लिए 32 रुपये प्रति किलो और गेहूं के लिए 24 रुपये प्रति किलो की दर से वसूली की जाएगी। अब तक जिले में 200 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किया है।
इसमें विकास खंड सिटी में 26, सिटी नगर में 18, पहाड़ी में पांच, कोन में 10, मझवां में पांच, जमालपुर में 17, नरायनपुर में 18, राजगढ़ व चुनार में दो-दो, सीखड़ में छह, मड़िहान में सात, राजगढ़ मड़िहान अंश में 11, हलिया में 11, लालगंज में सात, मिर्जापुर नगर में सर्वाधिक 37, कछवां में एक, चुनार नगर में 11 सहित 200 लोगों ने राशनकार्ड सरेंडर कर दिया है। डीएसओ उमेश चंद्र ने बताया कि पात्रता का मानक पूरा नहीं करने वाले राशन कार्डों को निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। अपात्र होने के बावजूद जिन लोगों ने राशनकार्ड बनवाया है, वे जल्द से जल्द सरेंडर कर दें। जिला प्रशासन की तरफ से अपात्रों से राशन कार्ड सरेंडर कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है। बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शीघ्र ही ब्लॉकवार टीम का गठन कर जांच शुरू की जाएगी। आपूर्ति विभाग के अनुसार आयकरदाता के साथ ही चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, एसी, जनरेटर, पांच एकड़ से अधिक जमीन रखने वाले लोग अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लिए अपात्र हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख और नगरीय क्षेत्र में तीन लाख से अधिक परिवार की आय भी नहीं होनी चाहिए। शहर क्षेत्र में आवासीय व व्यावसायिक प्लाट लेने वाले भी अपात्र हैं। जिले में वर्तमान में 456025 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 69665 अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना के 386360 कार्डधारक हैं। फिलहाल कुल 1915596 यूनिट पर राशन का वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र का कहना है कि शासन के निर्देश पर लोगों से कहा जा रहा है कि अपात्र कार्डधारक अपना कार्ड सरेंडर कर दें। अन्यथा जांच में अपात्र मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।