फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strict action should be taken against bikers gang

बाइकर्स गैंग के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई

Mon, 07 Jun 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against bikers gang
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में अपराध गोष्ठी किया। जिसमें कोविड-19 की गाइडलाइन व शासन/प्रशासन द्वारा जारी आदेशों/निर्देशो का अनुपालन कराने के परिप्रेक्ष्य में आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान बाइकर्स गैंग, खनन माफिया और महिला अपराध के मामलों में कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न ब्लॉको में 12 जून को रिक्त पदों पर होने वाले उप-चुनाव की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। गांवों में पार्टीबंदी के मामलों पर नजर रखने एवं छोटे बड़े विवादो को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए कहा गया। जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करने, गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की गुणात्मक कार्रवाई करने व कानून व्यवस्था, आपराधिक प्रकरण, विवेचनाओं के निस्तारण का निर्देश दिया। टॉप-10 अपराधियों, चार्ज शीट, एफआर का दाखिला, मालों का निस्तारण, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो व दुष्कर्म जैसे मुकदमों की विवेचना का निस्तारण, बाइकर्स गैंग के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त थाना प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्र में चलने वाली पुलिस मोबाइलों, रात्रिगश्त, पैदलगश्त एवं चेकिंग में कराए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा व एएसपी ऑपरेशन महेश सिंह अत्रि , क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, सदर, लालगंज, चुनार व ऑपरेशन, प्रतिसार निरीक्षक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed