फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strengthen the organization by strengthening the booths

बूथों को मजबूत कर संगठन को मजबूत करें

Wed, 01 Dec 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization by strengthening the booths
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि नगर विधानसभा क्षेत्र के जल्द से जल्द बूथों का गठन कर संगठन को मजबूत करें। कहा कि बूथ गठन के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर्ता हैं उनको वार्डों का प्रभारी भी बनाया जाय। अध्यक्षता करते हुए शहर कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि हमारी लड़ाई झूठ की बुनियाद पर बनी भाजपा से है। यह सरकार हर वर्ग की विरोधी है। कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत होंगे तो हर लड़ाई आसानी से जीत जाएंगे। कहा कि इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए। महिला कांग्रेस की प्रदेेश सचिव अर्चना चौबे ने कहा कि बूथों के गठन के लिए युवाओं को प्राथमिकता दी जाय। संजय यादव, अमिताभ पांडेय, रमेशचंद्र प्रजापति, स्वरूप सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, संगीता तिवारी, अबरून्निशा, मुमताज अहमद, जफर इकबाल, संदीप मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed