{"_id":"677c2c4062790908a00c3a4d","slug":"straw-found-in-garbage-collection-center-notice-to-pradhan-and-secretary-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-127932-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कूड़ा संग्रह केंद्र में मिला भूसा, प्रधान और सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कूड़ा संग्रह केंद्र में मिला भूसा, प्रधान और सचिव को नोटिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। छानबे क्षेत्र के नीबी गहरवार का डीपीआरओ ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में स्थित क्षतिग्रस्त कूड़ा संग्रह केंद्र में भूसा मिलने पर उन्होंने संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांग लिया। गांव में स्थित गोवंश आश्रय स्थल में गंदगी मिलने पर उन्होंन मौके पर मौजूद कर्मचारियों से नाराजगी जताई।
डीपीआरओ संतोष कुमार ने नीबी गहरवार गांव में कूड़ा संग्रह केंद्र व गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। कूड़ा संग्रह केंद्र में भूसा मिलने पर प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान वहां क्षमता से ज्यादा गोवंश मिले। यहां देखरेख के लिए 10 केयर टेकरों की तैनाती के बावजूद गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बबुरा में निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर काम बंद मिला। डीपीआरओ ने सचिव जगदीश कुमार और कार्यदायी संस्था के इंजीनियर अभय कुमार को चेतावनी देते हुए 15 दिन के अंदर काम पूरा कराने को कहा। नदनी गांव में निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ को निर्माणाधीन पंचायत भवन की गुणवत्ता खराब मिली। इस पर उन्होंने प्रधान और सचिव से कड़ी नाराजगी जताई और गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह के अंदर काम पूरा कराने को कहा। डीपीआरओ ने तिलई में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का काम भी 15 दिन के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ को देखते हुए विंध्याचल मेला क्षेत्र एवं कंतित शरीफ में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई के काम की निगरानी के लिए सचिव सौरभ गौड़ को तैनात किया गया था। निरीक्षण के दौरान सचिव अनुपस्थित मिले। इस पर डीपीआरओ ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया।