{"_id":"df0724d97748773a187bdbcf7d1f0fae","slug":"stood-at-around-noon-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर से बैठक की आस में डटे रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर से बैठक की आस में डटे रहे
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विंध्याचल के अष्टभुजा में बनाए गए हेलीपैड पर उतरे। हेलीकाप्टर को उतारने के लिए दो हेलीपैड बनाए गए थे।
जिसमें एक वीआईपी तथा दूसरा साधारण लोगाें के लिए था लेकिन दोपहर बाद पहुंचे श्री यादव का हैलीकाप्टर साधारण हेलीपैड पर ही उतरा। जहां मौजूद राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने उनका स्वागत किया। अष्टभुजा पहाड़ पर उतरने के बाद उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री के हेलीकाप्टर से उतरते ही सड़क किनारे मौजूद सैकड़ाें सपा कार्यकर्ता रस्सी की बनाई गई बैरिकेटिंग को तोड़ कर उनके पास पहुंच गए।
विज्ञापन
अपने अपने नेता तथा शिवपाल सिंह के समर्थन में नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं को पास जाते देख प्रशासन की हाथपांव फूलने लगे। अधिकारियों ने किसी तरह लोगाें को समझा बुझा कर दूर हटाया।
श्री यादव के देर से विंध्याचल पहुंचने के कारण दोपहर में होने वाली विभागीय अधिकारियाें की बैठक को रात में आयोजित कर दिया गया। इससे दोपहर से देर रात तक मौजूद रहे अधिकारी बैठक शुरू होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान मंडलायुक्त अनिल कुमार,डीएम राजेश कुमार सिंह, डीआईजी शिवसागर सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय, एडिशनल एसपी अजय सिंह, सीओ नगर प्रवीण यादव आदि रहे।