फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stones pelted on the police who reached the land related dispute, police station chief and constable injured

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में पहुंची पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष व सिपाही घायल

Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on the police who reached the land related dispute, police station chief and constable injured
पटेहरा/मड़िहान। संतनगर थाना क्षेत्र के मुस्किरा जंगल में जमीन पर कब्जा करने के दौरान बुधवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहले पीआरवी पुलिस पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआवी पुलिस ने थाने में सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, परंतु विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के काफी संख्या में एकत्र महिलाएं और पुरुष पथराव करने लगे। पथराव में थानाध्यक्ष और एक सिपाही घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामला बढ़ने पर आस-पास के थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक भी दोनों एएसपी और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बवाल करने के आरोप में दस लोगों को पकड़ने के साथ ही अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मुस्किरा जंगल में 10 बीघा जमीन का विवाद है। इसमें एक पक्ष विरेंद्र सिंह पटेल और दूसरा पक्ष लल्लन शर्मा हैं। दोनों पक्ष जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं। जमीन पर वीरेंद्र सिंह पटेल का कब्जा है। विवाद काफी दिन से चल रहा है। शनिवार को थाना दिवस में भी मामला गया था। आरोप है कि बुधवार को लल्लन शर्मा काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों के साथ ट्रैक्टर लेकर जोतने पहुंचा। जानकारी मिलने पर विरेंद्र सिंह पटेल ने 112 पीआरवी को सूचना थी।उधर, सूचना पर पीआरवी पहुंची तो विवाद बढ़ गया था। इस पर 112 पीआरवी पुलिस ने थानाध्यक्ष संतनगर अरविंद सरोज को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक मामला बढ़ गया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया, परंतु झड़प हो गई। इस बीच पथराव होने लगा। पथराव में थानाध्यक्ष अरविंद सरोज और पीआरवी सिपाही धर्मेंद्र कुमार सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देकर घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर एएसपी नक्सल ओपी सिंह, एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ लालगंज मंजरी राव, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, मड़िहान, अहरौरा, चुनार, हलिया, लालगंज, ड्रमंडगंज आदि थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा भी एसडीएम मड़िहान युगांतर त्रिपाठी और तहसीलदार संजीव कुमार यादव व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई कर दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि जमीन का विवाद है। लल्लन शर्मा और विरेंद्र पटेल दोनों अपनी जमीन बता रहे हैं। थाना दिवस में मामला आने पर टीम मौके पर गई थी। दोनों पक्ष काे दस्तावेज लाने के लिए कहा गया था। दोनों पक्ष के लोगों को पाबंद किया गया था। विरेंद्र पटेल ने सूचना दी कि लल्लन शर्मा जबरदस्ती जमीन को जोत रहा है। पीआरवी पुलिस आई। थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। इस बीच महिलाओं ने पथराव किया। इसमें थानाध्यक्ष और एक सिपाही को चोट लगी है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। दस लोग पकड़े गए हैं। जमीन संबंधी विवाद में जो मारपीट हुई है, संबंधित पर मुकदमा दर्ज करने के साथ एनएसए भी लगाया जाएगा। दूसरे पक्ष की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही जमीन विवाद को लेकर एसडीएम को भी निर्देशित किया गया है कि इसको प्राथमिकता पर हल कराएं। उधर, जमीन पर कब्जे को लेकर जब दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, तभी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। इसमें वहां मौजूद महिला व अन्य घायल हो गए। महिलाओं के पथराव में पुलिसकर्मी घायल हो गए। जब मौके पर फोर्स पहुंची तो घायल महिलाएं दर्द से कराहते हुए वहां से भाग गईं। पकड़े जाने के डर से कोई अस्पताल नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed