फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stone thrown at Mahabodhi Express hits guard brake, case filed

Mirzapur News: महाबोधि एक्सप्रेस पर चला पत्थर गार्ड ब्रेक पर लगा, मुकदमा दर्ज

Wed, 25 Sep 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Stone thrown at Mahabodhi Express hits guard brake, case filed
मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करते समय सोमवार को देर शाम महाबोधि एक्सप्रेस पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर गार्ड ब्रेक पर लगा। पत्थर चलने से कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और मौके पर जांच पड़ताल की। इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। इसके बाद आरपीएफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर स्टेशन के अप लाइन पर सोमवार की शाम 7:21 बजे आ रही महाबोधि एक्सप्रेस पर किसी ने पत्थर चला दिया। पत्थर चलने की आवाज सुन गार्ड ने सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने जांच पड़ताल की। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि महाबोधि एक्सप्रेस पर पथराव में कई यात्रियों के घायल होने की गलत सूचना वायरल हो रही है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि 23 सितंबर को गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस पर कांस्टेबल रविकेश यादव द्वारा ट्रेन के मिर्जापुर स्टेशन पर प्रवेश के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा 7:21 बजे गार्ड ब्रेक पर दक्षिण तरफ से पत्थर मारने व किसी को कोई चोट नहीं आने की सूचना दी गई। महाबोधि एक्सप्रेस के गार्ड मुस्ताक अहमद ने कंट्रोल को सूचना देकर बताया कि मिर्जापुर में शाम 7:21 बजे दक्षिण की तरफ से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मारा गया है। जो गार्ड ब्रेक पर लगा है। किसी को कोई चोट नहीं आई है। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार हेड कांस्टेबल गिरधर कुशवाहा के साथ मिर्जापुर माल गोदाम पूर्वी यार्ड व पश्चिमी यार्ड की ओर जांच करने गए। वहां कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक उपनिरीक्षक ने आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच भी सहायक उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है। आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महाबोधि एक्सप्रेस के गार्ड द्वारा सूचना दी गई कि जब ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन से पास हो रही थी तो गार्ड बोगी पर कोई चीज लगने की आवाज आई है। उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने मिर्जापुर माल गोदाम के पूर्वी यार्ड व पश्चिमी यार्ड की तरफ जांच की। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। प्रयागराज में ट्रेन के पहुंचने पर जांच की गई। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है और न ही कोई शीशा टूटा मिला है। ट्रेन को कोई क्षति नहीं पहुंची है। गार्ड के कथन के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, प्रयागराज से आ रही सीमांचल एक्सप्रेस पर यमुना पुल के पास पत्थर चलने से एक यात्री घायल हो गया। ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंचने पर घायल का इलाज कराया गया। सीमांचल एक्सप्रेस सोमवार की शाम प्रयागराज से चल रही थी। रास्ते में यमुना पुल के पास किसी ने पत्थर चलाया तो यात्री सुजीत (20) निवासी बिहार को लगी। शाम सात बजे के करीब ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंची तो घायल यात्री का इलाज कराया गया। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस पर यात्री सुजीत सीढ़ी के पास बैठा था। प्रयागराज के यमुना पुल के पास पत्थर चलने से वह घायल हो गया। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो उसका इलाज कराया गया। इस मामले में प्रयागराज में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed