फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stone artisans stopped work and picketed

Mirzapur News: पत्थर के कारीगरों ने काम बंद कर दिया धरना

Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Stone artisans stopped work and picketed
विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर परिक्रमा पथ के निर्माण कार्य में लगे पत्थर कारीगर रविवार को पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर काम बंद कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ परमानंद कुशवाहा ने कारीगरों को समझा बुझाकर फिर से काम शुरू कराया। रविवार को कॉरिडोर परिक्रमा पथ में कारीगर काम बंद कर धरने पर बैठ गए। सुपरवाइजर रमेश चंद्र सैनी ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से 30 मई तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद राजस्थान से आए 85 कारीगर लगातार कार्य कर रहे हैं। पुरानी वीआईपी से निर्माण सामग्री लाने के लिए वाहन का आवागमन होता है। मंदिर तक श्रद्धालुओं के चार पहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके चलते निर्माण सामग्री नहीं आ पाती है। जब वाहनों के आने का विरोध करते हैं तो पुलिस जेल भेजने की धमकी देने लगती है। रविवार को निर्माण सामग्री लाते समय एक श्रद्धालु के वाहन में टक्कर लग गया, जिसके कारण पुलिस ने जेल में डालने की धमकी दी। पुलिस की तरफ से धमकी दिए जाने से नाराज कारीगरों ने काम बंद कर दिया। करीब चार घंटे तक काम बंद होने के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने कारीगरों से बात की। उन्होंने कारीगरों को आश्वासन दिया कि आगे से निर्माण सामग्री लाने में आवागमन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। सीओ ने कहा कि प्रोटोकाल में आने वाले अधिकारियों के वाहन मंदिर तक आएंगे, लेकिन अधिकारी के उतरने के बाद वाहन पुन: नीचे चले जाएंगे। सीओ के आश्वासन के बाद कारीगरों ने काम शुरू किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed