फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stolen goods recovered, four accused arrested

Mirzapur News: चोरी का सामान बरामद चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Stolen goods recovered, four accused arrested
राजगढ़ (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के भावां बाजार से रविवार की शाम को पुलिस ने चोरी की एक बोलेरो, बाइक, पिकअप व अन्य वाहन पार्ट बरामद किया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

13 मार्च को तीरथ प्रसाद निवासी भाड़ी बैढ़न जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और पिकअप वाहन चोरी करने की तहरीर दी थी। इस पर राजगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से कुछ महीनों पहले एक बोलेरो, बाइक व एक पिकअप चोरी हुई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही थी। रविवार की शाम को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की बोलेरो, पिकअप व बाइक बरामद किया। चार आरोपी शिव कुमार निवासी ग्राम पुरेगांव थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी, रोहित सरोज निवासी जगरनाथपुर थाना चौरी जनपद भदोही, नीरज सरोज निवासी ग्राम जगरनाथपुर थाना चौरी भदोही व प्रेमशंकर भारती निवासी पुरेगांव थाना मिर्जामुराद को गिरफ्तार किया। उनके पास से चेचिस, बाॅडी, चार साकर, कमानी, बीम, बाडी बंपर, गियर लिवर व वाहनों के अन्य पार्ट बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed