फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stock register of straw not found in cowshed

Mirzapur News: गोशाला में नहीं मिला भूसा का स्टॉक रजिस्टर

Fri, 10 Nov 2023 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Stock register of straw not found in cowshed
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को डगमगपुर के सिंधौरा गांव में स्थित स्थायी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पशुधन अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि गोशाला में कुल 356 गोवंश हैं। जिसमें से लगभग 150 गोवंश चरने के लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोवंश पंजीकरण रजिस्टर का अवलोकन भी किया। भूसा से संबंधित स्टाॅक रजिस्टर नहीं मिलने पर बताया गया कि जिला पंचायत द्वारा गोशाला के संचालन के लिए संविदा पर दी गई है। जिसके संचालक पवन उपाध्याय रजिस्टर की फोटोकापी कराने के लिए ले गए हैं। इस जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि शाम छह बजे गोशाला में उपस्थित होकर तहसीलदार चुनार से सभी रजिस्टर की जांच कराएं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी गोशाला से निकलने के बाद पास में ही स्थित खनन क्रशर प्लांट पर गईं। प्लांट पर समस्त विवरण व साइनेज बोर्ड नहीं लगवाए जाने तथा लाइसेंस का अभिलेख न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने खनन अधिकारी को साइनेज बोर्ड लगवाकर फोटो अपलोड कर जानकारी उपलब्ध कराने की हिदायत दी। गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश भी दिया। सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाने पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। इस दौरानअपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार चुनार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed