फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Status of malnourished children reviewed

कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई

Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Status of malnourished children reviewed
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला पोषण समिति व जिला स्तरीय कन्वर्जेंस समिति की बैठक में कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एनआरसी संदर्भित बच्चों के अभिभावकों को भुगतान न होने पर जिलाधिकारी ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीलेश को संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में बाथरूम के ऊपर छत नहीं होने के संज्ञान को मुख्य विकास अधिकारी को विजिट कर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। मड़िहान में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (रूटीन टीकाकरण सत्र) का मानक से कम होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। पोषण समीक्षा बैठक में अतिकुपोषित चिह्नित बच्चों का चिकित्सीय प्रबंधन, अनुपूरक पुष्टाहार वितरण, पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग, आँगनबाड़ी केंद्र निर्माण की स्थिति के विभिन्न आयामों पर गहन विचार विमर्श हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को वजन दिवस पर चिह्नित अतिकुपोषित बच्चो को लाया जाएगा और एएनएम द्वारा सैम व मैम बच्चों का चिन्हांकन किया जायेगा। चिह्नित सैम व मैम विटामिन की टेबलेट और सीरप दी जाएगी। नई पोषाहार वितरण व्यवस्था के लिए डीआईए पोर्टल विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री के निर्देश के क्रम में स्वस्थ बच्चे की पहचान करते हुए उसको एवं उसके परिवार को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र, उपायुक्त श्रम रोंजगार, उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला सूचना अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, प्रभारी अधिकारी पोषण पुनर्वास केंद्र, प्रभारी आरबीएसके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed